• Wed. Jul 29th, 2026

कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनीश सिंह सहित अधिकारियों ने योग दिवस कार्यक्रम में लिया भाग भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर की सक्रिय भागीदारी से योग दिवस कार्यक्रम बना प्रेरणादायी

बिलासपुर (छ.ग.) :— अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर के तत्वावधान में 21 जून 2026 को स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, बहतराई, बिलासपुर में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोखन साहू, शहरी विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें पूजा विधानी महापौर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल, सहायक कार्यक्रम समन्वयक आरती राय, सहायक राज्य आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव एवं भूपेन्द्र शर्मा, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेंद्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) पूनम सिंह, गाइडर रागिनी चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष यूथ कमेटी निधि कश्यप एवं जिला अध्यक्ष यूथ कमेटी चंद्रशेखर पंकज उपस्थित रहे।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के रोवर, रेंजर, स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान रोवर प्रिंस मेरसा, ग्यास खान, कुलभूषण कुर्रे, युगल विश्वकर्मा, देवेंद्र देवांगन तथा रेंजर ध्वनि हुमने, आलिया परवीन, अलीशा परवीन, दिव्या साहू सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।

योग दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश देने का कार्य किया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बनाया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed