• Wed. Jul 29th, 2026

खनिजो के अवैध उतखनन परिवहन पर 01 चैन माउंटेन 01 जेसीबी 03 हाइवा 02 ट्रैक्टर ट्राली व अवैध भण्डारण पर 840 घन मीटर रेत जप्त

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 28/06/2026,30/06/2026 व 02/07/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा सिल्पहरी, पोड़ी,रतनपुर, दार सागर, बेलगहना, सोढाखुर्द, पौसरा, सेलर, जांजी, उरतुम, मंगला, तुरकाडीह, लोखड़ी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान पोड़ी क्षेत्र से खनिज मिट्टी का उत्तखनन करते पाए गए 01 चैन माउंटेन व 02 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया। सोढाखुर्द क्षेत्र में खनिज रेत का बिना वैध अनुमति भण्डारन किया जाने पर 600 घन मीटर जप्त किया गया। दार सागर क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के भण्डारण किया जाने पर 240 घन मीटर रेत को जप्त किया गया। मंगला अंतर्गत पाट बाबा क्षेत्र से अरपा नदी से खनिज रेत का अवैध उतखनन करते 01 जेसीबी मशीन व 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।जांजी क्षेत्र से खनिज रेत का उतखनन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली तथा उरतुम क्षेत्र से खनिज रेत का उतखनन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार जप्त कुल 07 मशीन /वाहनों में से 06 वाहन /मशीन को पुलिस थाना सिरगिट्टी, कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है एंव चैन माउंटेन मशीन को यथास्थान सील बंद किया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed