बिलासपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत वार्ड क्र. 58 रानी दुर्गावती नगर के आंगनबाड़ी केंद्र खमतराई 02 एवं ग्राम रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर प्राप्त आवेदनों के जांच के उपरांत दावा आपत्ति 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन मंगाये गये है। दावा आपत्ति सप्रमाण ई भर्ती ऑनलाईन लिंक http://aww.e-bharti.in में प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किये जाएंगे।