• Thu. Jul 30th, 2026

जल जीवन मिशन की प्रगति पर मंथन, 21 जुलाई को DWSM की अहम बैठक

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 21 जुलाई को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक टीएल बैठक के बाद मंथन सभाकक्ष में होगी। बैठक में जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में जल जीवन मिशन के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के लंबित भुगतानों के अनुमोदन संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही रेट्रोफिटिंग योजनाओं में सीएसआर अथवा 16वें वित्त आयोग की राशि से भुगतान किए जाने संबंधी दिशा-निर्देशों पर भी विचार किया जाएगा। जिले में सीआईआरपी अंतर्गत विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जिला सुधार योजना के अनुमोदन एवं कार्यान्वयन पर भी चर्चा होगी। बैठक में अक्टूबर 2026 तक पूर्ण की जाने वाली 120 जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा तथा विलंबित कार्यों के संबंध में अनुबंध की धारा 3(सी) के तहत अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने संबंधी अनुमोदन पर भी विचार किया जाएगा।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed