• Thu. Jul 30th, 2026

05 अगस्त को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन जनवरी 2026 से देय 2% डीआर एरियर सहित भुगतान की मांग

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय आह्वान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला बिलासपुर द्वारा राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान आदेश जारी कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि प्रथम चरण में 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को 12 बजे जिला मुख्यालय में कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को संभागीय मुख्यालय में 12बजे संभागीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में संभाग आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच सहमति लेने-देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अब महासंघ की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ शासन से जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी कराना है, ताकि राज्य के सभी पेंशनरों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।

राकेश जैन जिला अध्यक्ष ने बताया कि दोनों कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं संगठनात्मक गरिमा के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन अथवा नारेबाजी नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के उपरांत उसकी पावती प्राप्त की जाएगी तथा स्थानीय समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समाचार-विज्ञप्ति प्रेषित की जाएगी।

उन्होंने जिले के समस्त पेंशनरों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पेंशनरों की एकजुटता ही उनकी मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed