• Sat. Oct 10th, 2026

कोनी ITI में लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, 10 ट्रेड के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बिलासपुर :—  आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रेक्टर मैकेनिक, प्लम्बर, कोपा एवं वेल्डर के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस मेले में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए आदर्श आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकतें हैं।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed