• Sat. Oct 10th, 2026

सार्वजनिक जगह पर धारदार बटनदार चाकू लहराने की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर :— मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ है। सरकंडा पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 13 सितंबर की है। मोपका चौकी पुलिस की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है और आसपास मौजूद लोगों तथा राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी, निवासी पचरीघाट, बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *