• Sat. Oct 10th, 2026

बिलासपुर में ‘अभियंता दिवस’ पर जुटा डिप्लोमा इंजीनियरों का परिवार, कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन

बिलासपुर (उमाशंकर साहू) :—  फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर, छत्तीसगढ़ (जिला समिति बिलासपुर) के तत्वावधान में प्रार्थना भवन में ‘अभियंता दिवस’ का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष व मुख्य अभियंता सुरेश पांडे, तथा विशिष्ट अतिथि अभियंता निर्मल शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (RES) आर.के. बंजारे और संजय शर्मा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मुख्य गतिविधियां

* सांस्कृतिक संध्या: बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

* वरिष्ठों का सम्मान: समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अभियंताओं का विशेष सम्मान किया गया।

* सामाजिक सरोकार: समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए शांतिनिकेतन छात्रावास के ताई को गोद लिए बच्चों की सहायता हेतु समिति की ओर से ₹15,000 की आर्थिक सहायता राशि दी गई।

अपने उद्बोधन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का निरंतर होते रहना बेहद जरूरी है, जिससे सभी को एक साझा प्लेटफॉर्म मिलता है और पूरा समाज एक परिवार की तरह एकजुट होता है।

इस अवसर पर समिति के सयोजक आर पी शुक्ला अध्यक्ष बी.एन. ओझा, सचिव आर.के. मित्तल, कोषाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,आर के सकसेना, बी. जायसवाल, लक्ष्मी गहवई सहित सैकड़ों सेवानिवृत्त इंजीनियर अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अभियंता दिवस की बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *