• Sun. Apr 5th, 2026

17 सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ / जीपीओ का वितरण

जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के कुशलमार्गदर्शन में जिले में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किये जाने की पहल की गई। निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा माह 30 जून 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 74 कर्मचारियों में से 40 प्रकरण तैयार कर, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 20 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

प्रकरण स्वीकृत होने पर दिनेश कुमार शर्मा, हैदर अली रिजवी, कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, मन्नू लाल कर्ष, प्रमोद कुमार सिंह बैस कार्यालय प्राचार्य शास.क.उ.मा.शाला अकलतरा, शारदा देवांगन, सुधेश कुमार दुबे, उत्तरा राठौर, किशोर कुमार राठौर, जगदीश प्रसाद कुम्भकार, कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बलौदा, अशोक कुमार चौहान कार्यालय प्राचार्य शास.उ.मा.वि. नरियरा, कमलाकांत मिश्र, कार्यालय प्राचार्य शास.क. उ.मा.शाला जांजगीर, भूपाल सिंह रात्रे, कार्यालय प्राचार्य क.उ.मा.वि बलौदा, रामकुमार शर्मा, प्राचार्य शास.उ.मा.वि. तागा, होरी लाल कहरा, लोक निर्माण विभाग, चंद्ररेखा पाण्डेय, कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा, लक्ष्मी प्रसाद धीवर, बुधराम भारते, जल संसाधन विभाग सहित सभी 17 सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को आकाश छिकारा, कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा द्वारा पीपल एवं बेल के पौधे से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपदान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही प्रदाय किये गये पौधे की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जांजगीर डॉ. रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, कमल कुर्रे, सहायक ग्रेड-01, सभी कोषालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed