• Sun. Apr 5th, 2026

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक स्वर्गीय डीपी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में संपन्न…

बिलासपुर // 8 जुलाई को संगठन की बैठक हुई बैठक में संगठन से संबंधित चर्चा की गई चर्चा में तय के अनुसार बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा से पूर्व संगठन के सदस्य साथी कमलेश लव्हात्रे के ससुर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

चर्चा में सदस्य साथियों को बताया गया कि आने वाले माह सितंबर के अंतिम सप्ताह अथवा माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित है सम्मेलन से पूर्व प्रदेश के रिक्त जिलों में दौरा कर गठन करते हुए संगठन को मजबूत करना तय किया गया ।ताकि आयोजित सम्मेलन पूरी तरह सफल हो सके इसी तरह बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के बाल सखा ध्रुव चंद्रा पत्रकारिता जीवन छोड़कर सरकारी नौकरी में चले गए थे सेवानिवृत होने के पश्चात संगठन की सदस्यता लेते हुए पुनः पत्रकार युग में प्रवेश किया उनका स्वागत करते हुए प्रदेश में शामिल किया गया । आपसी विचार विमर्श कर अजय द्विवेदी को कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई ताकि जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी को कार्य करने में सरलता हो सके सहयोग हो सके। विनय मिश्रा प्रदेश सचिव के प्रस्ताव से कमल डूसेजा को प्रदेश स्तर पर मीडिया प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई इस पहल से सूचना तंत्र मजबूत होगा ऐसी उम्मीद है । ध्रुव चंद्रा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया ।सृष्टि सिंह के सुझाव पर कार्यशाला के लिए निर्धारित राशि कम से कम ₹100 प्रति माह रखा गया इस हेतु कुछ लोगों ने तुरंत राशि जमा भी की।

बैठक में मुख्य रूप से देवदत्त तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र अग्रवाल प्रदेशमहासचिव, सुरजीत सिंह चावला प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र यादव उपाध्यक्ष, विनय मिश्रा प्रदेश सचिव, राजेंद्र कश्यप प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उमाशंकर साहू प्रदेश सचिव एवं संभाग प्रभारी, अनिल श्रीवास्तव संभागीय महासचिव, भारती यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सृष्टि सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आर.के सक्सेना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संतोष मिश्रा संभागीय सचिव एवं संभागीय मीडिया प्रभारी, सुधीर तिवारी जिला अध्यक्ष, भूषण श्रीवास जिला उपाध्यक्ष, गौतम बोंद्रे जिला महासचिव, अनिल कुमार श्रीवास, अजय साहू, कमलेश लव्हात्रे, धर्मेंद्र निर्मलकर, भारतेंदु कौशिक, संजय सिंह ठाकुर, अजय द्विवेदी, कुलदीप सिंह ठाकुर, दिव्यांगसोनी, पवन कुमार वर्मा, भूपेंद्रपांडे, अनूप सिन्हा, जितेंद्र पोर्ते, अरविंद मिश्रा, हीरा जी राव सदाफले, यु मुरली राव, आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed