• Fri. Apr 3rd, 2026

शराबी पति ने पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर :— सीपत पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में उपयोग किए गए धारदार टंगिया बरामद किया है। आरोपी का नाम ग्राम रलिया निवासी प्रकाश मैत्री है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुली निवासी प्रकाश मैत्री की पत्नी रिंकी मैत्री के साथ आपस में झगडा विवाद हुआ। आरोपी पति ने पत्नी पर धारदार टंगिया से0 हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहुंचाया। चोट से पीड़ित पत्नी की तत्काल मौत हो गयी। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने टीम का गठन किया गया। डीएसपी उदयन बहार की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी प्रकाश मैत्री आदतन शराबी है। शराब को लेकर आरोपी का पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता था। शराबी पति से परेशान होकर रिंकी मैत्री मायके में रहने लगी।

घटना दिनांक को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायका घर ग्राम कुली आया। प्रकाश मैत्री और पत्नी रिंकी मैत्री के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर प्रकाश मैत्री ने धारदार टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट से रिंकी की मौके पर ही मौत हो गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed