• Wed. Apr 1st, 2026

जन्माष्टमी महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला प्रदर्शन करते हुए प्रख्या खंडेलवाल ने दर्शकों का मोह लिया मन

बिलासपुर :— 26 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था इस्कॉन के द्वारा तिफरा स्थित निजी होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें ऑडिशन से सलेक्ट हुए लगभग छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें बिलासपुर की नन्हीं कथक नृत्यांगना प्राख्या खंडेलवाल ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया एवं खूब तालियाँ बटोरी।

 

प्राख्या अपनी गुरु माँ वासंती वैष्णव के मार्गदर्शन एवं अपनी कड़ी मेहनत के फलस्वरुप महज 11 वर्ष की उम्र में ही अनेक राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जिला एवं राज्य को गौरवान्वित कर चुकी हैं। प्राख्या, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खण्डेलवाल एवं गायिका मयूरी खण्डेलवाल की बड़ी पुत्री हैं।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *