• Wed. Apr 1st, 2026

थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेन्डर रिफिलिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से रिफिलिंग करने वाली मशीन के साथ 9 नग घरेलू गैस सिलिण्डर किया गया जप्त

आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रभात चौक स्थित भव्य किचन केयर का संचालक भवुन प्रसाद साहू अपने दुकान में घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर बिना किसी वैध अनुमति के रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है

उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे)को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया

जहां भव्य किचन केयर के संचालक भवुन प्रसाद साहू द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग करते हुये पाया गया जिससे उक्त कार्य के संबंध में वैध अनुमति प्रस्तुत करने नोटिस देने पर कोई अनुमति नहीं होना बताया जिससे आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 9 नग घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधि.1985 के तहत् कार्यवाही किया गया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *