• Fri. Apr 3rd, 2026

सत्यापन में नहीं मिला धान,1.46 करोड़ मूल्य के 4685 क्विंटल रकबे का समर्पण

अंतिम दिन तक जारी रहेगी जांच अभियान,कलेक्टर खुद कर रहे कार्रवाई की मॉनिटरिंग

बिलासपुर :- धान खरीदी के लिए जारी टोकन के अनुरूप धान के उपलब्धता की सघन जांच आज भी जारी रही। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.46 करोड़ मूल्य के लगभग 4685 क्विंटल के रकबे का समर्पण कराया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सत्यापन सहित अवैध संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आखिरी दिन तक जारी रहेगी। उन्होंने दलालों और बिचौलियों की गतिविधियों पर नज़र रखने और कार्रवाई करने के सख्त निर्देश संयुक्त टीम को दिए हैं।

जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र बोडसरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार बोदरी द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 295 क्विंटल धान रकबा 14 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया।

इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र सरवानी में 06 किसानों से 505 क्विंटल धान का 24 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील मस्तूरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र किरारी का निरीक्षण नायब तहसीलदार मस्तूरी द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 130 क्विंटल धान रकबा 6. 2 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र टिकारी में 236 क्विंटल धान लगभग 11.5 एकड़ रकबे का समर्पण कराया गया एवं धान उपार्जन केन्द्र मल्हार में 160 क्विंटल धान लगभग 8 एकड़ रकबे का समर्पण कराया गया।

तहसील सीपत स्थित धान उपार्जन केन्द्र कौडिया का निरीक्षण तहसीलदार सीपत द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 177.60 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र कूकदा में 1379.2 क्विंटल धान विकय हेतु टोकन कटाया गया था। भौतिक सत्यापन में कम धान पाये जाने पर 639.2 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। निरतू समिति में 1379.2 क्विंटल धान का टोकन कटा था। भौतिक सत्यापन में धान नहीं कम पाये जाने पर 654.4 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।

तहसील तखतपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र तखतपुर का निरीक्षण तहसीलदार तखतपुर द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 165 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया तहसील बेलगहना स्थित धान उपार्जन केन्द्र आमागोहन का निरीक्षण अनु०अधिकारी (रा०)कोटा द्वारा किया गया जाँच में पाया गया कि विगत 02 दिवस में 23 कृषकों द्वारा धान विक्रय हेतु टोकन कटाया गया था जिनका भौतिक सत्यापन उपरांत 6.530 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कराया गया।

इसी प्रकार धान उपार्जन केनद्र मिट्ठुनवागांव में 3.786 हेक्टेयर एवं धान उपार्जन केन्द्र केंदा में 6.621 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कराया गया। तहसील बिल्हा स्थित धान उपार्जन केन्द्र मोहतरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार बिल्हा द्वारा किया गया दिनांक 22 जनवरी को 19 किसानों का 1414.80 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया था,जिसमें से 16 कृषकों द्वारा 1079.20 क्विंटल धान फड़ में लाया गया। शेष 317.6 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण कराया गया। इसी प्रकार उपार्जन केन्द्र मुरकुटा में 25.8 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण कराया गया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed