• Sat. Jun 13th, 2026

CG NEWS : सांसद बृजमोहन ने किया “संवेदना-2” रक्तदान जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन

रायपुर :- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान “संवेदना-2” के पोस्टर का विमोचन किया।

21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत 23 मार्च को छत्तीसगढ़ समेत देश भर में 2400 ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, यह रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का एक सार्थक प्रयास है। हमें इन वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर देवेश पटेल समेत संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed