• Fri. Apr 3rd, 2026

CG – वाटरफॉल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…!!

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 1200 फीट ऊंचाई पर स्थित शिशुपाल पर्वत के वाटरफॉल में एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

यह मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed