• Sun. Apr 5th, 2026

ब्रेकिंग : डैम में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके में हड़कंप, हादसा या फिर….

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केलो नदी के पंचधारी स्टॉप डैम में दो सगी बहनों की तैरती हुई लाश मिली है। दोनों नाबालिग की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग लड़कियां रायगढ़ के विनोबानगर इलाके की रहने वाली बिंदिया और अंजलि थीं। सिटी कोतवाली पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बहन का देर रात घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे गुस्सा होकर दोनों घर से निकल गए थे। जिसके बाद आज सुबह पंचधारी स्टॉप डैम में दोनों की लाश मिली है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में की जांच कर रही है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed