बिलासपुर :— बिलासपुर-तानाखारा पाली विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार रहे चुके पूर्व विधायक रामदयाल उइके के पिता कुँजल सिंह उइके का विगत 3 दिसम्बर को स्वर्गवास हो गया था।जिनका आज उनके गृह ग्राम बोकरा मुड़ा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में विधि विधान से श्रधांजलि कार्यक्रम रखा गया था।शोकाकुल परिवार को विनम्र श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर से राजनेता जनसमुदाय के साथ नरेंद्र मोदी विचार मंच के सभी जिला संभाग पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारी में राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा तोमरा सिंह साहू ने उइके परिवार के साथ पुरा युवा मोर्चा उनके साथ है कहकर सभा को संबोधित करते हुवे श्रधांजलि दिया।डॉ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टेमान जन बन्धु परमेश्वर साहू जिला कार्यकरणी भी रहे।
बिलासपुर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी उमाशंकर साहू ने भी उइके परिवार को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुवे युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के तरफ शोकाकुल परिवार को इस दुख के घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।मनोबल के साथ लोक संस्कृति मंच प्रकोष्ठ से उमाकांत मिश्रा ने उइके परिवार को इस दुख की घड़ी में शोक सवेदना जाहिर किया।एवं राजेन्द्र कश्यप ने भी शोक सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि ये जीवन ओर मृत्यु विधि का विधान है जो आया है वो जाएगा हम सभी ईश्वर से प्राथना करते है कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों स्थान दे उन्हें शांति प्रदान करे।तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सवेदना जाहिर किये। ध्रुव चन्द्रा ने भी शोक सेवदना जाहिर की साथ में महिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गीता सोंचे व जिला सचिव रेश्मा लहरें के साथ कोरबा जिला अध्यक्ष राजू यादव सचिव कुलदीप सिंह राजपूत,मनहरण साहू रामकुमार नेटी,जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी डॉ महंत चेतमा के साथ हजारो की संख्या में जनसमुदाय की उपस्थिति रहा।
नरेंद्र मोदी विचार मंच युवा मोर्चा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन सिंह मंडलोई ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है