• Fri. Jun 5th, 2026

डॉ. शुभा गरेवाल के निर्देशन में आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण सम्पन्न युवोदय योजना से

बिलासपुर // संजय अग्रवाल (आईएएस) कलेक्टर के निर्देशानुसार युवोदय के युवाओं द्वारा अब गाँव–गाँव में आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम के तहत दिनांक 12.12.2025 को डॉ. शुभा गरेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव रेडक्रॉस के निर्देशन में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस के सहयोग से आयोजित किया गया।

 

इस प्रशिक्षण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से युवोदय योजना से जुड़े कुल 43 युवाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण श्री गिरीश चंद्र दुबे द्वारा दिया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आयुष्मान कार्ड बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।

 

साथ ही, युवोदय योजना के उद्देश्य, लाभ एवं कार्यप्रणाली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी श्री राजीव अवस्थी द्वारा दी गई। उन्होंने युवोदय से जुड़े युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए अधिक से अधिक आमजन को इन योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकाधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *