• Thu. Jun 4th, 2026

संविदा भर्ती से संबंधित सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध

बिलासपुर // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों नर्सिंग ऑफिसर-एनएचएम, नर्सिंग ऑफिसर-यूएएएम, डेंटल असिस्टेंट-एनयूएचएम, अटेंडेंट-एनआरसी, क्लास 4-यूएएएम, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट-पीडीए एवं ब्लॉक डाटा मैनेजर-एनएचएम की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में 12 मई को शाम 5 बजे तक कार्यालय के आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सूची एवं दावा-आपत्ति का प्रारूप जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *