• Wed. Jul 29th, 2026

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शा.उ.मा.वि. भाड़ी बिल्हा में हुआ सघन वृक्षारोपण

भाड़ी बिल्हा – पर्यावरण संरक्षण और माँ के सम्मान को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाड़ी बिल्हा में आज सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम हिंदी व्याख्याता डॉ. दिनेश पटेल के प्रेरणादायक संदेश के साथ प्रारंभ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने और माँ के नाम पर पौधा लगाने का महत्व समझाया।

इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी एवं जीवविज्ञान व्याख्याता सुनील शर्मा के दिशा-निर्देशन में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

वृक्षारोपण के दौरान करंज, जामुन, नीम, बरगद, सागौन, पीपल एवं कदम जैसे छायादार, फलदार एवं औषधीय महत्व के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए वृक्षों की नियमित सेवा करेंगे और उनकी रक्षा करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण मिल सके।वसुंधरा इको क्लब के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed