• Sun. Apr 5th, 2026

TRAIN: होली पर लॉन्च होगी सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन, टाइम टेबल तय

VANDE BHARAT TRAIN: नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर दौड़ने वाली है। रेलवे इसे होली के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिससे यह देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन बन जाएगी।

12 घंटे से भी कम समय में 1000 किमी का सफर
नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 घंटे से भी कम समय में करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेगी।

तय हुआ टाइम टेबल
नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और रात 8 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, पटना से वापसी में यह शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे दिल्ली* पहुंचेगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड जल्द ही आधिकारिक टाइम टेबल जारी करेगा।

होली पर इस खास तोहफे का रेल यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है!

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed